सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

सामान्य विज्ञान : महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

♦ तंत्रिका कोशिका मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है
♦ महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी धमनी है।

♦ मानव शरीर मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ पाया जाने वाला पदार्थ जल (55-60%) है।

♦ शुक्राणु मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका होती है। यह एक नर जनन कोशिका है।

♦ एड्रीनलीन हार्मोन को ‘करो या मरो’ हार्मोन भी कहा जाता है।

♦ हाइपोथेलेमस ग्रंथि को ‘सुपर मास्टर (Head Master)’ ग्रंथि कहा जाता है।

♦ जबड़े की हड्डी मानव शरीर की सबसे मजबूत हड्डी होती है।

♦ मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज है जो कर्ण मेँ होती है।

♦ सबसे लम्बी हड्डी फीमर (जांघ मेँ) होती है।

♦ 4° से. तापक्रम पर जल का घनत्व अधिकतम होता है !

♦ बॉक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख खनिज होता है।

♦ रुधिर की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है।

♦ विटामिन सी घाव भरने मेँ सहायक है

♦ केले मेँ अनिषेक जनन पाया जाता है।

♦ तिलचिट्टा मेँ रुधिर रंगहीन होता है।

♦ तम्बाकू मेँ निकोटिन नामक विषैला पदार्थ होता है।

♦ मूत्र का पीला रंग यूरोक्रोम नामक वर्णक के कारण होता है।

♦ बीयर किण्वन से बनाई जाती है जबकि शराब आसवन से बनाई जाती है।

♦ परावर्तन के कारण हमेँ वस्तुएँ दिखाई देती हैँ।

♦ आसंजक बल के द्वारा लिफाफे पर डाक टिकट चिपकी रहती है।

♦ एन्थ्रेसाइट प्रकार का कोयला उत्तम गुणवत्ता का होता है। इसमेँ कार्बन सर्वाधिक मात्रा मेँ होता है।

♦ द्रव्यमान का मात्रक किलेग्राम तथा भार का मात्रक न्यूटन होता है।

♦ पारा, सिजियम, गैलियम द्रव धातु होते हैँ, शेष ठोस धातु होते हैँ।

♦ –40° सेन्टीग्रेड तथा –40°
फॉरेनहाइट समान होते हैँ।

♦ सोयाबीन मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ प्रोटीन पाया जाता है।

♦ प्रोटीन की कमी से–
क्वाशिओस्कारे तथा मेरेस्मस रोग हो जाते हैँ।

♦ सोडियम स्वतंत्र अवस्था मेँ जल उठता है, अतः इसे केरोसीन मेँ रखा जाता है।

♦ सफेद फास्फोरस को पानी मेँ रखा जाता है।

♦ चाँदी विद्युत का सर्वोत्तम चालक होता है।

♦ पृष्ठ तनाव के कारण पानी की बूँदे गोल हो जाती हैँ।

♦ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28
फरवरी को मनाया जाता है।

PKGURUJee

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

How to create a photo frame

Creating a photo frame can be a fun and creative project. Here's a step-by-step guide on how to make a basic photo frame: Materials you...