1. संसद का प्रथम या निम्न सदन किसे कहते है ?
Ans- *लोकसभा*
2. लोकसभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन चुनता है ?
Ans- *लोकसभा सदस्य (लोकसभा सांसद)*
3. मूल संविधान में लोकसभा सदस्य की संख्या कितनी निश्चित की गई है ?
Ans- *500*
4. लोकसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है ?
Ans- *552*
5. वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी है ?
Ans- *545*
6. लोकसभा में राष्ट्रपति कितने सदस्यों का मनोनीत करते हैं या कर सकते हैं ?
Ans- *दो आंग्ल भारतीय*
7. किस संविधान संशोधन के अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों की संख्या 2026 तक यथावत रखने का प्रावधान किया गया है ?
Ans- *84 वां संशोधन (सन् 2001 में)*
8. लोकसभा के सदस्यों का चुनाव किस प्रक्रिया से होता है ?
Ans- *गुप्त मतदान के द्वारा वयस्क मताधिकार के आधार पर ।*
9. मतदान करने की योग्य उम्र कब से मानी गई है ?
Ans- *18 वर्ष*
10. किस संविधान संशोधन के अनुसार भारत में 18 वर्ष की आयु प्राप्त व्यक्ति वयस्क माना गया है ?
Ans- *61 वें संशोधन*
11. लोकसभा सदस्य (MP) की न्यूनतम उम्र-सीमा क्या तय की गई ?
Ans- *25 वर्ष*
12. लोकसभा का कार्यकाल अधिकतम कितने साल का होता है ?
Ans- *पांच साल*
13. मंत्रीपरिषद् संसद की किस सदन के लिए जिम्मेदार होते हैं ?
Ans- *लोकसभा*
14. किस स्थिति में समय के पूर्व लोकसभा भंग किया जा सकता है ?
Ans- *प्रधानमंत्री के परामर्श पर राषट्रपति द्वारा ।*
15. ऐसा कितनी बार हुआ जब समय से पूर्व लोकसभा भंग हुआ है ?
Ans- *7 बार*
16. सबसे पहले लोकसभा समय से पूर्व कब भंग किया गया ?
Ans- *1970*
17. लोकसभा और राज्यसभा का अधिवेशन किसके द्वारा बुलाया और स्थगित किया जाता है ?
Ans- *राष्ट्रपति*
18. संसद के संयुक्त अधिवेशन की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद में है ?
Ans- *अनुच्छेद 108*
19. संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाती है ?
Ans- *लोकसभा अध्यक्ष*
20. धनविधेयक के संबंध में अंतिम निर्णय कौन करता है ?
Ans- *लोकसभा*
21. क्या धनविधेयक के संबंध में संयुक्त अधिवेशन की व्यवस्था है ?
Ans- *नहीं*
22. पहली लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे ?
Ans- *गणेश वासुदेव मावलंकर*
23. पहली लोकसभा के उपाध्यक्ष कौन थे ?
Ans- *एम अनंतशयनम आयंगर*
24. प्रथम लोकसभा का कार्यकाल कब से कब तक रहा ?
Ans- *17 अप्रैल 1952 से 4 अप्रैल 1957 तक*
25. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र कौन है ?
Ans- *लद्दाख*
26. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र कौन है ?
Ans- *लक्षद्वीप*
27. किस अमेरिकी राष्ट्रपति ने सबसे पहले भारतीय संसद को संबोधित किया ?
Ans- *डी.डी आइजनहॉबर*
28. अब तक किन अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने भारतीय संसद को संबोधित किया है ?
Ans- *डी.डी आइजनहॉबर, जिमी काटर, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा ।*
29. राज्यों में लोकसभा की सीटें-
- उत्तर प्रदेश - *80*
- महाराष्ट्र - *48*
- आंध्रप्रदेश - *42*
- पं. बंगाल - *42*
- बिहार - *40*
- तमिलनाडु - *39*
- मध्यप्रदेश - *29*
- कर्नाटक - *28*
- गुजरात - *26*
- राजस्थान - *25*
- उड़ीसा - *21*
- केरल - *20*
- झारखंड - *14*
- असोम - *14*
- पंजाब - *13*
- छत्तीसगढ़ - *11*
- हरियाणा - *10*
- जम्मू-कश्मीर - *6*
- उत्तराखंड - *5*
- हिमाचल प्रदेश - *4*
- मेघालय - *2*
- अरुणाचल प्रदेश - *2*
- गोवा - *2*
- मणिपुर - *2*
- त्रिपुरा - *2*
- सिक्किम - *1*
- नगालैंड - *1*
- मिजोरम - *1*
केंद्रशासित प्रदेश -
- दिल्ली - *7*
- पुदुचेरी - *1*
- चंडीगढ़ - *1*
- दादर तथा नागर हवेली - *1*
-अंडमान-निकोबार - *1*
- लक्षद्वीप - *1*
- दमन एवं दीव - *1*
PKGURUJee
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें