गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

परीक्षापयोगी तथ्य - भारतीय संविधान

-> आइवर जेनिंग्स ने भारतीय संविधान को उधार थैला एवं वकीलों का स्वर्ग कहा है।

-> 15,16,19,29,30 अनु. केमौलिक अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है।

-> गोलकनाथ बनाम पंजाब के राज्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि मौलिक अधिकारों में सशोधन के लिए संविधान सभा को बुलाया जाना चाहिए

-> संसद का निर्माण सन् 1921 – 26 तक हुआ।

-> राष्ट्रपति भवन में निवास करने वाले प्रथम वायसराय लार्ड इरविन थे।

-> राष्ट्रपति भवन का नाम पहले वायसराय पैलेस फिर, रीगल लॉज, 1948 में गवर्मेन्ट हाऊस एवं 1950 में इसका नाम राष्ट्रपति भवन हो गया।

-> 14 जनवरी 1931को राजधानी दिल्ली से नई दिल्ली लायी गयी,।

-> 29 जनवरी 1953 को पिछड़ा वर्ग आयोग काका कालेलकर की अध्यक्षता में गठित,हुआ जिसने 2399 जातियों को सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछडा माना।

-> 26 जनवरी 1972 से दिल्ली में अमर जवान ज्योति जलायी गयी। इसी समय मध्य प्रदेश के भोपाल और राजनांदगांवदो नये जिले बने थे।

-> वोटिंग मशीन से पूरे राज्य में मतदान सर्वप्रथम गोवा में करवाए गये (1995 में)

-> 22 सितम्बर 1980 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू हुआ।

-> नीति निदेशक तत्वों में अभी तक दो बार संशोधन हुआ।

-> संविधान के अनु 108 के तहत राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाते है।
अभी तक नि.लि. 3 बार बुलायी गयी है।
1. 1961 में दहेज कानून
2. 1978 बैंकिंग सेवा
3.2001 में पोटा अधिनियम

-> राष्ट्रपति को अनु.72 में क्षमादान का अधिकार दिया गया है |

-> सबसे अधिक समय तक उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रहे |

-> सबसे कम समय तक उपराष्ट्रपति व्ही. व्ही.गिरी रहे |

-> यदि निर्धारित समय तक राष्ट्रपति का चुनाव नही हो पाता ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति अपना पद खाली नही करता।

-> उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति की हैसीयत से वेतन ग्रहण करता है।

-> अनु. 352 के तहत तीन बार राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया।
प्रथम :- 26/10/1962 से -10/01/1968 चीन आक्रमण के समय तक
द्वितीय :- 02/12/1971 से 26/03/1972
तृतीय :- 26/06/1975 से 21/03/1977 तक

-> कार्यपालिका की समस्त शक्तियां मंत्रीपरिषद में निहित होती है।

->सभी मंत्री राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पदधारण करते है।

-> चौधरी चरणसिहं ऐसे प्रधानमंत्री है जो एक बार भी लोकसभा नही गए।

-> अविश्वास के आधार पर हटाए गए प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिहं है |

->कार्यकारी प्रधानमंत्री बने दो बार – गुलजारी लालनंदा

-> तीन प्रधानमंत्री पद रहते हुए मृत्यु को प्राप्त हुए।
1. नेहरू 2. शास्त्री 3. इंदिरा गाँधी

-> आंध्रप्रदेश , पं.बंगाल की लोकसभा में 42 -42 सीटें है।

-> पं.बंगाल एवं बिहार की राज्यसभा में 16 -16 सीटें हैं

-> कैबीनेट सरकार का प्रावधान इंग्लैण्ड से लिया गया।

-> कोई सदन यदि किसी विधेयक को बिना पारित किए हुए 6 माह तक रोके रहता है तो संयुक्त अधिवेशन बुलाया जाता है।

-> 12 बजे से संसद में शून्यकाल प्रारंभ होता है जिसमें तात्कालिक महत्व के प्रश्न पूछे जाते है।

-> जम्मू कश्मीर में विधानसभा का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है |

-> जम्मू विधानसभा में राज्यपाल दो महिला सदस्यों को नॉमीनेट करता है।

-> जम्मू कश्मीर में विधान परिषद की सीटें 36 है।

-> सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशो की नियुक्ति का प्रावधान फ्रांस से लिया गया है।

-> यूएसए में सर्वोच्च न्यायालय का मुखय न्यायाधीश अपनी मृत्यु तक पद पर बना रहता है।

-> लक्षद्वीप का हाई कोर्ट केरल में है।

->अंडमान निकोबार का हाई कोर्ट पं. बंगाल में है।

-> लोकसभा के निर्वाचन की अधिसूचना राष्ट्रपति देता है।

-> आर्थिक नियोजन समवर्ती सूची का विषय है।

-> सिनेमा संघ सूची का विषय है।

-> आपातकाल समाप्त करने के लिए लोकसभा के 10 प्रतिशत सदस्य विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग करते है।

-> 13/09/1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बना |

-> राजमन्नार आयोग(तमिल.1970) ने आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. सेवाओं को समाप्त करने की शिफारिश की।

-> 12 वे वित्त आयोग के अध्यक्ष – सी.रंगराजन ने राज्यों को केन्द्र द्वारा 30.5 प्रतिशत राजस्व देने की शिफारिश की।

-> भारतीय संविधान में सर्वाधिक संशोधन इंदिरा गांधी के समय हुए।

-> 10 दिसंबर 1948 अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गठित हुआ।

-> 1973 में श्रीमति इंदिरा गांधी ने ए.एन. राय की नियुक्ति सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में वरीष्ठता क्रम को त्यागकर की।

-> 26/11 को विधि दिवस मनाया जाता है | (संविधान अंगीकृत किया गया)

->राष्ट्रपति का अभिभाषण केन्द्रीय मंत्रीमंडल तैयार करता है।

-> गोवाहाटी हाईकोर्ट के तहत सर्वाधिक राज्य आते है

PKGURUJee

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

How to create a photo frame

Creating a photo frame can be a fun and creative project. Here's a step-by-step guide on how to make a basic photo frame: Materials you...