सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

CGPSC 2016  की प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न

1. नगरपालिका परिषद् का चुनाव लड़ने के लिए आहर्ता क्या है?
i. अध्यक्ष पद हेतु आयु उसकी आयु 25 वर्ष से कम नही होनी चाहिए
ii. पार्षद हेतु उसकी आयु 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए
iii. जिसका नाम मतदाता सूची में है चुनाव लड़ सकता है
iv. कोई भी व्यक्ति दो वार्ड से पार्षद का चुनाव एक साथ लड़ सकता है।
v. कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष और पार्षद का चुनाव एक साथ लड़ सकता है।
(a) i      ii      iii
(b) i      ii      v
(c) ii     iv     v
(d) iii   iv     v
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (a) i      ii      iii

2. यदि पंचायत और छावनी बोर्ड के मध्य विवाद हो तो अंतिम निर्णय कौन लेगा?
(a) कलेक्टर, संभागीय आयुक्त के अनुमोदन अध्यधीन
(b) संभागीय आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अनुमोदन के अध्यधीन
(c) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राज्य सरकार के अनुमोदन के अध्यधीन
(d) राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के अनुमोदन के अध्यधीन
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (d) राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के अनुमोदन के अध्यधीन

3. खण्ड और जिला पंचायतो की सीमा में परिवर्तन की अधिसुचना कौन जारी करता है?
(a) राज्यपाल
(b) राज्य चुनाव आयोग
(c) संभागीय आयुक्त
(d) कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (a) राज्यपाल

4. नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष के प्रत्यार्वतन के विषय मे सही क्या है?
I. परिषद् के 3/4 सदस्यों के हस्ताक्षरित प्रस्ताव के द्वारा प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है।
II. परिषद् के 3/4 निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षरित प्रस्ताव के द्वारा प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है।
III. यदि परिषद् से प्रत्यावर्तन का प्रस्ताव पारित करती है तो कलेक्टर कार्यवाही करेगा।
IV. सामान्य मतदाताओं द्वारा बहुमत से पारित होने पर अध्यक्ष को प्रत्यावर्तित किया जा सकता है।
V. सामान्य मतदाताओं द्वारा 2/3 बहुमत से पारित होने पर अध्यक्ष को प्रत्यावर्तित किया जा सकता है।
VI. पूरे कार्यकाल मेे केवल एक बार प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है।
VII. पूरे कार्यकाल में दो बार प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है।
(a)  I   III  V
(b) II  IV  VI
(c)   I  V  VII
(d) II  IV  VII
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (b) II  IV  VI

5. अनुसूचित क्षेत्रो में जिला पंचायत की शक्तियों के विषय में क्या सही है?
(a) लघु जलाशयों की योजना बनाना
(b) समस्त सामाजिक सेक्टरों पर नियन्त्रण रखना
(c) जनजातीय उपयोजनाओं पर नियन्त्रण रखना
(d) राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त कार्य
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (e) इनमें से कोई नहीं

6. वर्ष 2015-16 में छ.ग. में किस दलहन का उत्पादन सबसे अधिक हुआ है?
(a) तिवड़ा
(b) तुअर
(c) उड़द
(d) चना
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (d) चना

7. छ.ग. राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2015-16 में स्थिर मूल्यों पर पशुधन का योगदान क्या है।
(a) 2.56 प्रतिशत
(b) 1.27 प्रतिशत
(c) 2.27 प्रतिशत
(d) 1.33 प्रतिशत
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (b) 1.27 प्रतिशत

8. छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी क्षेत्र में किस फसल का क्षेत्र सबसे अधिक है?
(a) फलों का
(b) सब्जियों का
(c) औषधियाँ पौधों का
(d) पुष्प का
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (b) सब्जियों का

9. ‘‘ड्रिप सिंचाई योजना‘‘ के अन्तर्गत राज्य के द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों को लागत का कितना प्रतिशत अनुदान दिया जाता है?
(a) 50 प्रतिशत
(b) 60 प्रतिशत
(c) 40 प्रतिशत
(d) 30 प्रतिशत
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (b) 60 प्रतिशत

10. छ.ग. के कुल राजस्व- प्राप्तियों में वर्ष 2015-16 में कर राजस्व का योगदान क्या अनुमानित किया गया है
(a) 18.18 प्रतिशत
(b) 31.55 प्रतिशत
(c) 24.17 प्रतिशत
(d) 34.66 प्रतिशत
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (e) इनमें से कोई नहीं

11. किस भारतीय प्रख्यात इतिहासकार ने 1857 ई. की क्रांति को क्रांति नहीं माना है?
(a) तारचन्द
(b) डा. एस. एन. सेन
(c) सावरकर
(d) डा. आर. सी. मजूमदार
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (d) डा. आर. सी. मजूमदार

12. फरवरी 1928 में आयोजित सर्वदलीय सम्मेलन के अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन थें?
(a) मोतीलाल नेहरू
(b) डा. एम. ए. अंसारी
(c) सुभाषचन्द्र बोस
(d) एम. के. गांधी
(e) इनमें से कोई नहीं
Answer :- (b) डा. एम. ए. अंसारी

PKGURUJee

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

How to create a photo frame

Creating a photo frame can be a fun and creative project. Here's a step-by-step guide on how to make a basic photo frame: Materials you...