शनिवार, 21 जनवरी 2017

व्यवहार का विज्ञान

          व्यवहार का विज्ञान

व्यवहार का विज्ञान : 20वीं शताब्दी के प्रारम्भिक दौर में मनोविज्ञान के अनेक अर्थ सुझाए गए, इनमे से "मनोविज्ञान व्यवहार का विज्ञान है।" अर्थ सर्वाधिक मान्य रहा। इस सम्बन्ध में कुछ महत्त्वपूर्ण परिभाषाएँ निम्नलिखित है :
1. वाटसन : मनोविज्ञान, व्यवहार का निश्चित विज्ञान है।
2. वुडवर्थ : मनोविज्ञान वातावरण के सम्बन्ध में व्यक्ति की क्रियाओ का वैज्ञानिक अध्ययन है।
3. स्किनर : मनोविज्ञान, जीवन की सभी प्रकार की परिस्थितियों में प्राणी की प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। or मनोविज्ञान, व्यवहार और अनुभव का विज्ञान है।

4. मन : आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बन्ध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है।
5. क्रो व क्रो : मनोविज्ञान मानव व्यवहार और मानव सम्बन्धो का अध्ययन है।
6. मैक्डूगल : मनोविज्ञान जीवित वस्तुओ के व्यवहार का विधायक विज्ञान है।

उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर हम वुडवर्थ के शब्दों में इस निष्कर्ष पर पहुँचते है :
"सबसे पहले मनोविज्ञान ने अपनी आत्मा का त्याग किया। फिर उसने अपने मन या मस्तिष्क का त्याग किया। उसके बाद उसने चेतना का त्याग किया। अब वह व्यवहार की विधि को स्वीकार करता है।"

TRICK-सिवम (शिवम) व्यवहार में वुड (लकड़ी/wood सा कठौर) के जैसा"
1. सि-स्किनर (दार्शनिक)
2. व-वाटसन (दार्शनिक)
3. म-मन (दार्शनिक)
4. व्यवहार-इन सभी ने मनोविज्ञान को व्यवहार का विज्ञान माना
5. में-मैक्डूगल (दार्शनिक)
6. वुड-वुडवर्थ (दार्शनिक)
7. के-क्रो व क्रो (दार्शनिक)
जैसा-silent

PKGURUJee@@

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

How to create a photo frame

Creating a photo frame can be a fun and creative project. Here's a step-by-step guide on how to make a basic photo frame: Materials you...